सौतेले पिता ने की पुत्र की हत्या, आरोपी फरार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में बुधवार की शाम सौतले पिता ने अपने 10 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। आस-पास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया|

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान दीपक कुमार(10) के रूप में हुई है। आरोपी ने सौतेला बेटे को जगदीशपुर हॉस्टल में रखा था। जिसे पत्नी चार दिन पहले घर ले आई थी। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।

केसठ के महादेव गंज निवासी अमित कुमार पिता विद्यानन्द चन्द्रवंसी पेशे से डॉक्टर है। वह ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में परिवार के संग रहता था। उसने 2019 में दुल्हिन गंज की रहने वाली एक विधवा महिला सपना देवी से शादी की थी। सपना देवी के पहले पति से एक बेटा और एक बेटी थी। बेटे का नाम दीपक उर्फ साहिल है। जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है।

शादी के कुछ दिन के बाद से ही पति-पत्नी में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा होने लगा। बुधवार को पत्नी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे को चार दिन पहले घर लेकर आ गई थी। जिसके बाद से पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ता गया। जिसमें बाप ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर के शव को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!