37 लाख के होरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड़ से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है| वही एक चार चक्का वाहन को भी जप्त किया है| बरामद हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 37 लाख रुपए बताई जा रही है|

buxar ads bed

गुप्त सूचना के आधार पर जासो रोड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ एक तस्कर और एक गाड़ी को जब्त कर लिया|

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर करवाई की गई| 750 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है| साथ ही एक वाहन को भी जप्त किया गया है|

गिरफ्तार तस्कर की पहचान जासो निवासी राम राज साह के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई| वही उसके पास से एक मोटरसाईकिल, स्कार्पियो, मोबाईल फोन के साथ इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ है|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!