विजयोत्सव बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 77700 लोगों ने एक साथ फहराया तिरंगा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- बिहार ने अमित शाह की मौजूदगी में 77 हजार 700 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में यह रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम में 5 मिनट तक झंडा फहराया गया।

ads buxar

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के जयघोष से की। उन्होंने जगदीशपुर की धरती को युगपुरुषों की धरती बताते हुए कहा, ‘हेलिकॉप्टर से मैंने देखा कि यहां से पांच-पांच किमी तक लोगों के हाथ में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल से ज्यादा लोग रोड पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोल रहे हैं।वीर कुंवर सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्होंने कहा, ‘इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया। उनकी वीरता के अनुरूप उन्हें जगह नहीं दी गई। आज बिहार की जनता पलक पांवड़े बिछाकर उनका नाम एक बार फिर से अमर कर रही है। 58 साल से अनेक प्रकार की रैलियों में गया हूं, लेकिन आरा में राष्ट्रभक्ति का ये उफान देखकर नि:शब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम जीवन में कभी नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने कुंवर सिंह की स्मृति में जगदीशपुर में उनकी भव्य स्मारक बनाने का ऐलान किया।

बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

विजयोत्सव में 2 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है। इसे लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंची है। सूचना के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लगभग 1600 अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे कार्यक्रम में हैं जो इस रिकॉर्ड को दर्ज कर रहे हैं।

देश भक्ति के रंग में रंगे लोग

ड्रोन कैमरे से हो रही है रिकॉर्डिंग इससे पहले एक साथ 57,500 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। भोजपुर में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे से कराई जा रही है। इसके अलावा जिन-जिन लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है, उनका फिंगर प्रिंट भी लिया गया। जिससे नए रिकॉर्ड को पुख्ता किया जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!