गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामजीत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन का राष्ट्रीय कार्यकारिणी विस्तार किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संचालक एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी के सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मेदारी बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजीत गोंड को सौपा गया। संगठन से जुड़े लोगों ने बधाई दी। संगठन से जुड़े लोगों को यह उम्मीद है कि यूनियन देश में एक अलग पहचान बनाएगा।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामजीत गोंड ने संघठन के राष्ट्रीय संचालक एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी को धन्यवाद देते हुए बताया कि युनियन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे सच्चे निष्ठा से कार्य करूँगा। साथ ही देश में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता लोकतंत्र सामाजिक आर्थिक विषयों पर समानता का दृष्टिकोण जिसमें शोषण मुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके।

बता दे कि रामजीत गोंड अपने जाति विशेष की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक जाना यह बड़ी बात है। पूर्व में जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष की पद को अच्छी तरह सम्भाल चुके है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!