इलाज के दौरान पंजाब के मजदूर की मौत
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/05/dead-body-1521536581-lb.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | इलाज के दौरान सदर अस्पताल में पंजाब के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के सूचना पर मृतक के भाई मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जोहनपाल सिंह बक्सर में कार्य करता था। 26 अप्रैल को वह पंजाब जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था।
इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। युवक स्वयं इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही युवक बेहोश हो गया था जिसके कारण तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार की रात्रि युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गई। सदर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने मृतक के बारे में पता लगा उसके भाई को सूचित किया।
Advertisement
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-19-at-3.16.17-PM.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)