जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार, 1 लाख 84 हजार रूपया बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जुए के अड्डे पर छापेमारी कर लगभग 1 लाख 84 हजार 500 रुपयों के साथ सात जुआरियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी|यह सफलता नगर थाना पुलिस को मिली है|

buxar ads

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के बंगला घाट के समीप एक निजी मकान में लोग जुए का अड्डा जमाए हुए हैं| सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| जब उनकी तलाशी ली गई तो उनलोगों के पास से 1 लाख 84 हज़ार 500 रुपये बरामद हुआ| गिरफ्तार जुआरियों में राजेश कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार, महताब हुसैन, अभिषेक जायसवाल, सौरभ कुमार तथा मंटू कुमार हैं|

नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबारियों तथा अपराधियों पर नकेल करने की कोशिश की जा रही है| जुए के अड्डे से 7 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है| सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!