आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए पुलिस ने मांगा पैसा, SP ने कर दिया सस्पेंड

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | एक पुलिस पदाधिकारी पर SP ने करवाई की है। 300 रुपए घूस लेते SI पकड़े गए है। यह मामला जैसे ही बक्सर प्रभारी SP दीपक वर्णवाल के संज्ञान में आया वैसे ही सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी।
बता दे कि इसकी शिकायत एक छात्र द्वारा SP से की गई थी। SI ने छात्र से आचरण प्रमाण पत्र को आगे बढ़ाने के लिए 300 रुपए अपने मोबाइल के पे फोन में मंगाया था।
बता दे कि बक्सर SP थाने मे लगे झाल को ठीक करने में लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौगाई के भादी के नीरज कुमार ने अपने आचरण के लिए अप्लाई की थी। उसके बाद आचरण बनाने के नाम पर मुरार थाना के एसआई जयप्रकाश कुमार ने तीन सौ रुपया की मांग कर दी। जिसमें नीरज ने एसआई जयप्रकाश कुमार को फोन पे पर 300 रुपया दी। उक्त बाते उस युवक ने मोबाइल मे रिकार्डिंग कर लिया। पैसा देने के बाद उस युवक को आचरण बन गया।
युवक ने इसकी शिकायत SP को बताया। SP ने इसे गंभीरता से जांच पड़ताल की जो जांच में सत्य पाया गया। एसपी ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त एसआई को सस्पेंड कर दिए है।इस तरह के कारवाई होने पर जिले के पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है।
इस घटना के पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि भी की।प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।आगे भी ऐसे पुलिस कर्मियों पर करवाई किया जायेगा।और विभागीय करवाई भी चलेगी।




