कुख्यात अपराधी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जिला एवं आप-पास के जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कांडों में फिरार चल रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपराधी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमराँव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं गुप्त सुचना के आधार पर 30 जून 2022 को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला गिरफ्तार कर जेल भेजा। कुख्यात अपराधी मनोज यादव उर्फ मनोज सिंह पिता रामेश्वर सिंह, सा०- बराढी, थाना- बगेनगोला, जिला बक्सर का निवासी हैं।

कुख्यात अपराधी पर बगेनगोला थाना, नावानगर थाना, वासुदेवा ओ०पी०, ब्रह्मपुर थाना, धनगाई थाना (भोजपुर), शाहपुर थाना (भोजपुर) में लगभग 8 मामले दर्ज है। अपराधी के गिरप्तारी में प० अ० नि० नवीन कुमार, बगेनगोला थाना, बक्सर, सिपाही पप्पु कुमार एवं अरविन्द कुमार डी० आई० यु० शाखा, बक्सर शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!