‘एक शाम सैनिकों के नाम’ हुआ भव्य मुशायरा का आयोजन

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- साबित खिदमत फाउंडेशन बक्सर के द्वारा एक शाम सैनिकों के नाम से भव्य मुशायरा का आयोजन किया गया। इस मुशायरे में देश के मशहूर शायरों ने अपनी प्रस्तुति से परिसर में बैठे खचाखच आगंतुकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

ads buxar

हास्य कवि की रचनाएं लेकर फजीहत गहमरी ने महफिल में चार चांद लगा दिया। वही आजमगढ़ से आए शादाब आज़मी ने जिसे तुम कबूल कर लो वह सलाम आखिरी है। पढ़कर सैनिकों के दिलो पर काबिज हो गए। देश भक्ति गजलों से अहमद आज़मी ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। पूनम पांडे और रीना रॉय ने देश भक्ति कलाम से सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। मुशायरे का शानदार उद्घोषणा कर रहे प्रसिद्ध कवि साबित रोहतासवी ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों को शेर मुक्तक सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम में आए पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर चौबे, नरेंद्र तिवारी, डॉ पीके पांडे, डॉ वीके सिंह, निसार अहमद, मनोज यादव, कृषि विज्ञानिक देवकरण, कटार के मुखिया सहित सैनिक संघ के लगभग 100 सदस्य बक्सर से आए सभी गणमान्य व्यक्तियों व्यक्तियों का सम्मान संस्था के निदेशक डॉक्टर दिलशाद ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर तनवीर फरीदी और शादाब आज़मी ने किया पटना से आए बिहार प्रांत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, मानव अधिकार के महासचिव मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

मौके पर अंसारी जी, हमीद खान, गुड्डू खान, अशोक कुमार अधिवक्ता, डाक्टर पीके पांडेय, डाक्टर तनवीर फरीदी, मुर्शीद रजा, हमीद राजा, शहीद राजा, मनोज पांडेय, नदीम नसीम यासीन मनोज यादव, सहित सीनियर बक्सर जुवेनाइल के अध्यक्ष डाक्टर शशांक शेखर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!