कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, यूपी और बिहार में 16 मामले दर्ज
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/05/20e9602b-df37-4dce-94c.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बक्सर पुलिस ने फरार कुख्यात अपराधी गोनि राय को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई रविवार रात की है। गिरफ्तारी की पुष्टि बक्सर SP मनीष कुमार ने की है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
कुख्यात पर उत्तर प्रदेश-बिहार समेत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज है। हाल फिलहाल बक्सर जिले के राजपुर थाना काण्ड में मुख्य आरोपी था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
बक्सर एसपी मनीष कुमार के अनुसार विनय राय उर्फ गोनी राय बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 10 आपराधिक मामले दर्ज है। बक्सर के मुफस्सिल थाना में 3 व राजपुर थाना में 3 मामले दर्ज है। दोनों राज्यों को मिलाकर गोनी राय पर यूपी-बिहार को मिलाकर 16 आपराधिक मामले दर्ज है। गोनी राय शराब तस्करी और अन्य मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)