अमृत महोत्सव को बनाएं यादगार, झंडोतोलन के उपरांत लगाएं एक पौधा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार और विवेक स्किल मिशन बिहार के संयुक्त तत्वावधान मे शनिवार को धनसोइ मे हरित तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो से झंडोतोलन के उपरांत हर हाथ से एक पौधा लगाने की अपील की गई।

buxar ads

हरित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व् आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक विपिन कुमार और विवेक स्किल मिशन के विवेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था। मौके पर आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक विपिन कुमार द्वारा एक डेमो के माध्यम से ऑक्सीजन के महत्व के बारे मे बताते हुए कहा गया की ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है यदि हम लोग सचेत नही हुए तो आने वाले समय मे हमे ऑक्सीजन का सलेंडर पीठ पर लेकर चलने होंगे।

इस लिए आप सभी आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाने व धरती का हरित श्रृंगार करने के लिए आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर झंडोतोलन के उपरांत एक पौधा जरूर लगाएं। वही विवेक स्किल मिशन के निदेशक विवेक कुमार द्वारा झंडे के तीनो रंगो के बारे मे बताते हुए कहा गया की केसरीया रंग त्याग और बलिदान , सफेद रंग शांति और एकता और हरा रंग विश्वास और हरियाली का प्रतिक है इस लिए हमे धरती की हरियाली के बारे मे भी गंभीरता पूर्वक सोचना होगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल के शिक्षक हरेंद्र कुमार और अश्वनी कुमार लाल द्वारा भी यात्रा मे शामिल छात्र छात्राओं और अन्य लोगो से अपने तिरंगे की आन और शान की रक्षा करते हुए धरती की हरियाली बचाने हेतु पौधा लगाने और उसकी रक्षा की अपील की गई। मौके पर विकास कुमार सिंह, ललन सिंह, उदय सिंह, ज्योति पांडे, सारिका कुमारी, अनूप कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!