लक्ष्मी और पीयूष ने बढ़ाया बक्सर का मान, स्टेट टॉपर में रहे शामिल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने मंगलवार को बीएसईबी इंटर मीडिएट परीक्षा 2022-23 के परिणाम जारी कर दी| बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड के कार्यालय में शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया।

वही बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने स्टेट टॉपर्स में शामिल हुए है| जिनमे नदाव निवासी शिवपूजन कुशवाहा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने आर्ट्स संकाय में पुरे बिहार में चौथे नम्बर पर रही| उन्होंने 466 अंक लाई है| पुरे जिला में ख़ुशी का लहर है| लोग सोसल मिडिया के माध्यम से बधाई दे रहे है| साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है|

इटाढ़ी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर उनवास गाँव के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह व माता रेनू देवी के पुत्र पीयूष कुमार साइंस संकाय में स्टेट टॉपर्स में चौथे स्थान पर  है|  पीयूष ने इंग्लिश की कोचिंग शिक्षक रामबिहारी सिंह के पास की जबकि मैथ और फिजिक्स की शिक्षक रवि सिंह तथा केमेस्ट्री की पढ़ाई शिक्षक अभिषेक सिन्हा के यहाँ से पूरी की| महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर से उन्होंने अपनी पढाई की है| पीयूष ने बताया कोचिंग के बाद सेल्फ स्टडी किया हु|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!