लहरिया कट चला रहा था बाइक, सड़क हादसे में दो पहुँच गया अस्पताल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- बक्सर दिनारा मार्ग पर बाइक के अनियंत्रित होने से दो युवक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगो द्वारा दोनो युवको को एक निजी क्लिनिक पर पहुंचा प्राथमिक उपचार कराया गया।साथ ही इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई।सूचना पर परिजनों के साथ पहुंची जीप सदस्य द्वारा युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल पर पहुंचाया गया।जहां दोनो का ईलाज जारी है।इस सड़क हादसा में एक युवक का एक हाथ टूट गया है।

ads buxar

मिली जनकारी के अनुशार घटना शुक्रवार दोपहर की है।राजपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी दीपक राम 20 वर्ष और चंद्रशेखर राम दोस्त है।गुरुवार को दोनों निजी काम से दिनारा गये हुए थे।बताया गया कि शुक्रवार को बाइक पर सवार हो दोनो वापस लौट रहे थे।तभी बक्सर दिनारा मार्ग स्थित कौवा खोच पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक को लहराकर कट मार रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित हो पलट गई।जिससे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए है।दोनो का ईलाज अभी बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है।

बता दे कि चौसा प्रखण्ड की जीप सदस्य पूजा देवी द्वारा बताया गया कि दोनों लड़के उनके गांव गोसाईपुर के है।सूचना मिला कि बक्सर दिनारा रोड़ में एक्सीडेंट हो गया है।तो आनन फानन में वहां से से सदर अस्पताल लेकर आई हूं।लेकिन अस्पताल का स्थिति इमरजेंसी में ठीक नही है एक घण्टे के बाद घायल के बेड पर डॉक्टर पहुंचे है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!