अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर ली है। जब दोनो की तलाशी ली गई तो दोनो के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एम०एम० के०एफ० का जिन्दा कारतूस 24, 08 एम0एम० के०एफ० का जिन्दा कारतुस 14, 12 बोर का जिन्दा कारतुस 1,(टोटल 38 जिंदा कारतूस), मैगजीन 2 एवं 12 मोबाईल बरामद हुआ है।ads buxar

अवैध तस्करी की गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम के नेतृत्व में टीम गठित कर औद्योगिक थानान्तर्गत ग्राम अहिरौली स्थित गंगासागर सिंह के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में दो अभियुक्तों अजीत कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार सिंह दोनों पे० गंगासागर सिंह सा० अहिरौली थाना औद्योगिक जिला बक्सर को एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65, एम०एम० के०एफ० का 24 जिन्दा कारतुस 08 एम0एम० के०एफ० का 13 जिन्दा कारतुस 12 बोर का 01 जिन्दा कारतुस, 02 मैगजीन एवं 12 मोबाईल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि अजीत कुमार सिंह पूर्व में गांजा के तस्करी के आरोप में मउ एवं चंदौली (उत्तर प्रदेश) से जेल जा चुके है एवं वर्तमान में हरियाणा में गांजा तस्करी के आरोप में वांछित भी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!