शिक्षक सम्मान समारोह सह प्रज्ञा कंप्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सावित्रीबाई फुले की 192 वीं जयंती पर प्योरलैंड स्कूल वरूना के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह और प्रज्ञा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डुमराव SDM कुमार पंकज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं के शिक्षा और समाज में रूढ़िवादी सोच से लड़कर पहली महिला विद्यालय खोलने वाली प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए संचालक सर्वजीत सिंह कुशवाहा को बधाई दी। वही प्रज्ञा कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी ने गांव के बच्चे बच्चियों के लिए गांव में ही कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता जाहिर किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में BEO चौसा रीता कुमारी, BCO सुदर्शन राम, पुलिस अवर निरीक्षक निशा रानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरा सिंह, सुधीर सिंह, रंजना गुप्ता, राजेश सिन्हा, सुशील पासी बलिया से अशोक क्लब जिलाध्यक्ष पूर्णेन्दु मौर्य, अंशु मौर्य एशियन मौर्य मोहित कुशवाहा अनीश मौर्य सहित दर्जनों शिक्षकों का सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले की तस्वीर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कई गीत, नृत्य एवं सावित्रीबाई फुले पर लघु नाटक का आयोजन किया गया जिसका एसडीएम साहब ने काफी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि गांव में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम में शुरू से ही काफी संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चों सहित पंचायत के काफी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए जो अंत तक बच्चों के कार्यक्रम का लुफ्त उठाये।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय मौर्य ने किया और विद्यालय के संचालक एवं कार्यक्रम के आयोजक सर्वजीत सिंह कुशवाहा के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!