अमर शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बक्सर अप टू डेट न्यूज़, डुमरांव | 16 अगस्त 1942 के अमर शहीदों की याद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। नौजवानों की सामाजिक संस्था स्वयं शक्ति के तत्वावधान में 151 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा  राजगढ़ चौक से निकल मेन रोड होते हुए शहीद स्मारक तक गया। तिरंगा यात्रा पूरे शहर में लोगों के बीच बेहद आकर्षण का केंद्र बना रहा। भारत माता की जय तथा वन्देमातरम के जयघोष के साथ चल रहे तिरंगा यात्रा में डुमरांव के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

buxar ads

इस तिरंगा यात्रा में भाग लेकर लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। जो लोग जैसे मिल रहे थे वैसे ही कारवां में शामिल होते चले जा रहे थे। नगर के राजगढ़ से शुरू हुए इस तिरंगा यात्रा मेन रोड, गोला रोड, स्टेशन रोड होते हुए टीचर्स ट्रेनिग स्कूल, नया थाना के रास्ते पुन: शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा के देखे अलग- अलग 50 फोटो

इस दौरान नगर की सड़कें बड़े-छोटे तिरंगे झंडे से पटी रही। बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग लोगों ने भी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा को सफल बनाया। यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही झांकियां तिरंगा यात्रा में निकाली गई झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।

शहीदों की झांकी लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

भारत माता और 16 अगस्त 1942 को डुमरांव थाने पर शहीद हुए चारों अमर शहीदों की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। देश में आए दिन हो रही आतंकी घटनाएं तथा उस पर अपने बहादुर सैनिकों की सफल कार्यवाही को झांकी में दर्शाया गया था।

जिसने भी देखा स्वयं शक्ति संस्था के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। खासकर नन्हे-मुन्ने बच्चे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ऐसा लग रहा था जैसे डुमरांव देशभक्ति की वहीं पुरानी धारा एक बार फिर से बह चली हो। यात्रा में शिवांग विजय सिंह ,रामनाथ तिवारी के अलावा स्थानीय हजारों लोग मौजूद थे।

पूर्वजों की शहादत को नमन करने का मौका

इस आयोजन को सफल बनाने में स्वयं शक्ति के संयोजक सुमित गुप्ता, अध्यक्ष विकास ठाकुर, और संगठन प्रमुख स्वयं शक्ति के धीरज मिश्रा ने बताया कि यह डुमरांव का सौभाग्य है कि पूर्वजों की शहादत को नमन करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि 1942 में जो मशाल अमर शहीदों ने  जलाई थी, उसे बरकरार रखना हम सबका कर्तव्य है।

आयोजन में स्वयं शक्ति के राजेश मिश्रा, विजय सिन्हा, रोबिन चौबे,भीम मिश्र,बिट्टू चौधरी,अजित एजे, सर्वेश पांडे, ऋतुराज पांडे, अविनाश तिवारी, अरविद तिवारी, संदीप शर्मा, रोहित कुमार, डब्लू मिश्रा , पवन मिश्रा ,पीयूष उपाध्याय, टेलहा सिंह, आशुतोष त्रिपाठी ,अंकित केशरी सोनू गुप्ता, टिकू राय, सुनील प्रजापति, भगवान जी वर्मा, सूरज भान ,गिट्टू तिवारी,रवि सिन्हा ,चुन्नू पांडेय, मनीष मिश्र ,अनिल यादव ,सेराज अंसारी ,आलोक तिवारी,रवि रंजन सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!