बक्सर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारत के सबसे बड़े मानचित्र पर बनाई मानव श्रृंखला

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एमपी हाई स्कूल बक्सर में 75 मीटर का विश्व का सबसे लंबा भारत का मानचित्र बना कर इतिहास रचा। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम ने मानव श्रृंखला से भारत का सबसे लंबा मानचित्र बनाने पर विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र भी दिया|
कार्यक्रम केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं पद्मश्री पर्वतारोही संतोष यादव की उपस्थिति में 750 स्कूली बच्चों एनसीसी कैडेट्स एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा की गई|

buxar ads

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि हम सभी बक्सर वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मानव निर्मित विश्व का सबसे बड़ा भारत का मानचित्र बनाने में कामयाब हुए। इसके लिए सभी स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं तमाम बक्सरवासी बधाई के पात्र हैं।

पदमश्री पर्वतारोही संतोष यादव ने कहा कि बक्सर पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। 14 अगस्त को बक्सर वासियों ने मिलकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारत का सबसे लंबा मानचित्र बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। यह गौरव का विषय है। यह विश्व कीर्तिमान हमेशा यहां के युवाओं को अपने देश के प्रति सेवा के लिए प्रेरित करेगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम के जज सुषमा नार्वेकर एवं संजय नार्वेकर ने मंच से वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा की। इसके बाद 350 किलो वजनी, 75 मीटर लंबे खादी निर्मित तिरंगा को लेकर यात्रा निकाली गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!