मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-21-at-11.30.17-PM.jpeg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने रात अष्टधातु की चार मूर्तियां चुरा ली है। चोरी गई प्रतिमाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। चोरी की इस घटना का पता जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को चला, वे आक्रोशित हो गए।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230114-WA0008-1024x1024.jpg)
रविवार की सुबह ढ़काइच के पास NH-922 को जाम कर दिया। टायर को जला आगजनी की गई है। इस उग्र प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर कृष्णाब्रम्ह थाना के अलावे अन्य पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। बता दें कि पहले भी इस मंदिर से मूर्तियां चोरी हुई थी। इसे कोइलवर से बरामद किया गया था।
मिली जनकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम अज्ञात चोरों ने शनिवार की बीती रात दी है। अहले सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने गए तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और वीर हनुमान की अष्टधातु वाली मूर्तियां गायब थी। इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ बाजार मूल्य की सभी मूर्तियों की कीमत आंकी जा रही हैं। इसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर आरा-बक्सर फोरलेन 922 को जाम कर दिया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा हटाने के करण ठाकुरबाड़ी से मूर्तियां दोबारा चोरी हुई है। उस वक्त कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। अब सुरक्षा को हटा लिया गया है।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)