आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग, 2 गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | नगर थाना क्षेत्र के श्मशान घाट मोड़ के पास आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गोलीबारी मामले में कार सवार दो अपराधियों को लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

buxar ads

बताया जा रहा है कि शहर के वीरकुंवर सिंह कालोनी निवासी दो अपराधी आपसी वर्चस्व को लेकर शराब के नशे श्मशान घाट मोड़ के पास टुनटुन कुमार के घर के पास गोलीबारी की वरदात को अंजाम दिया। गोलीबारी में टुनटुन कुमार और उनके चाचा गोलीबारी में बाल बाल बच गए।

मामले की जानकारी तत्काल टुनटुन कुमार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलीबारी करने के जुर्म में दो अपराधियों को कार में सवार होकर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी राइफल और 9 जिन्दा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वनस्पति नगर के शशि पांडेय और सौरभ सिंह के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शशि पांडेय और टुनटुन कुमार दोनों पैसे की लेनदेन करते है।

पैसे की लेन देन में एक स्वर्ण व्यवसाई के साथ विवाद हुआ था। व्यवसाई ने शशि पांडेय का सहारा लिया था। प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैसे के लेन देन में आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था। गोलीबारी करने वाला दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!