पुश्तैनी मकान को लेकर गोलीबारी, एक को लगी गोली

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- कृष्णब्रम्ह थाना अंतर्गत सोंवा गांव में रविवार को भूमि विवाद में गोली बारी से एक युवक गम्भीर रूप से घयाल हो गया। बताया गया की पुश्तैनी मकान में दलान के बंटवारे को लो विवाद बढ़ गया। इसके बाद मारपीट व गोली चलने लगी।

ads buxar

घायल युवक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन डॉ द्वारा हालत काफी नाजुक देखते हुए पटना के लिए रेफर कर दिया गया। त्वरित करवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है|

बताया जा रहा है की सोंवा गांव निवासी त्रिलोकीनाथ सिंह का अपने पाटीदार अशोक सिंह से पुश्तैनी मकान के लिए  विवाद चल रहा था। वहीं रविवार को भी बंटवारे को लेकर मारपीट के बाद गोलीबारी भी शुरू हो गई। इसमें एक गोली अजित सिंह को लग गई। जो त्रिलोकीनाथ सिंह का पुत्र है।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला आपसी जमीनी विवाद का है। मामले में पुलिस ने अशोक सिंह तथा उनके एक पुत्र को हिरासत में लिया है। घायल को सदर अस्पताल से पटना के लिए रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!