पुलिस पर हमला करने वाले 11 नामजद 40 अज्ञात पर FIR दर्ज

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | मुरार थाना पर हमला करने और पुलिस वाहन को तोड़ने फोड़ने के मामले में पुलिस ने करवाई प्रारम्भ कर दी है। 11 लोगो पर नामजद और 40 अज्ञात बस्ती वालो पर FIR कर छापेमारी की तैयारी में जुट गई है। जिसके कारण दलित बस्ती में अफरा तफरी मची हुई है।

buxar ads bed

सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार कई बस्ती के पुरूष बस्ती छोड़ दोस्तो और रिलेशन में चले गए है।पुलिस यह करवाई अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश में कर रही है।

बता दे कि सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मुरार थान क्षेत्र के दलित बस्ती निवासी चार लोग जानकी मुशहर, कालू मुशहर और दो लोगो को नशे के धुत होने के कारण उसे गिरफ्तार कर बक्सर लेकर चली गई।जिसके बाद आक्रोशित दलित बस्ती के लोगो द्वारा सोमवार की देर रात अचानक हमला कर दिया गया। जिसमें थाना की सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

थानाध्यक्ष रविकांत ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाएगी।थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद के बयान पर दर्ज हुए FIR में 11 नामजद के अलावा 40 अज्ञात लोगों पर थाना पर हमला करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने जैसे संगीन धाराएं लगाई गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!