पूर्व मुखिया हत्याकांड में 6 पर FIR, एक गिरफ्तार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | औद्योगिक थाना के मझरियां गांव में पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह हत्या मामले में मुखिया के भाई उपेंद्र सिंह के द्वारा छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वही, पुलिस करवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर ली है| फिलहाल पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है|

buxar ads bed

बता दे की बुधवार की रात गोली मारकर अपराधियों ने पूर्व मुखिया की हत्या कर दी गई है। वही, गोलीबारी में भाई और भतीजा भी जख्मी हो गया है। आपसी वर्चस्व को लेकर 50 राउंड से अधिक के फायरिंग में पूर्व मुखिया की हत्या हो गई।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह का पुराना विवाद अपने पाटीदारों के साथ काफी वर्षों से चला आ रहा था। जिसमे कई बार दोनों तरफ से गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। बुधवार की रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। गोलीबारी में पूर्व मुखिया समेत तीन लोग जख्मी हो गए। गोलीबारी से पूरा गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में परिजनों ने तीनों जख्मी को लेकर इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। जहां एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान मौत हो गई थी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!