छठ घाटों का डीएम ने दिया सफाई कराने का निर्देश, लगेंगे बैरिकेटिंग

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, छठ की तैयारियां, खनन, मध निषेध, लोक शिकायत एवं लोक सेवा आदि से संबंधित बैठक जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आहूत की गई।

buxar ads bed

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने छठ की तैयारियों के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराव, संबंधित अंचलाधिकारी से विस्तार में समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई करने का जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

महत्वपूर्ण स्थलों पर वाच टावर लगाने, लाइटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। प्रत्येक वाच टावरों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई करने, लाइटिंग की व्यवस्था करने और बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी छठ घाटों पर सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

विधि व्यवस्था की समीक्षा किया गया। अस्थाई अनुज्ञप्तिधारियों को ही पटाखा बेचने की अनुमति दी जाएगी और पटाखा बेचने के लिए अनुज्ञप्ति अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव के द्वारा निर्गत किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र अंतर्गत पटाखा विक्रेताओं की भौतिक सत्यापन करते हुए सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराव, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कर पालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!