नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी में बुजुर्ग को लगी गोली

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :-बगेन गोलथाना क्षेत्र के कैथी गाँव में नाला निर्माण को लेकर विवाद होगा| विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव दहल गया। इस फायरिंग में एक वृद्ध की छाती में गोली लग गई है। इसे आननफानन में पहले रघुनाथपुर PHC उसके बाद बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

ads buxar

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार सुबह घर के पास नाला निर्माण को लेकर पड़ोसी से नाली निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। उसके बाद गोलियां चलने लगी। इसमें एक गोली वृद्ध के छाती में आकर लगी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बगेन गोल के थानाप्रभारी अजय रजक द्वारा बताया गया कि मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। दोषियों पर करवाई की जाएगी। हालांकि, अभी किसी पक्ष से थाना को FIR के लिए रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!