मौत के बाद भी अपनो के तलाश में अस्पताल में पड़ी रही लाश

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- अज्ञात लोगों के द्वारा कुछ दिन पूर्व एक महिला को सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की महिला की मौत हो गई। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नही हो पाया है। मौत के बाद में चिकित्सक महिला के परिजनों के इंतजार में है। साथ ही पहचान की कोशिश की जा रही है।

ads buxar

शुक्रवार को दिन में उसकी मौत के बाद देर शाम तक उसका शव सदर अस्पताल में पड़ा रहा, बाद में अब उसे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ भूपेंद्र नाथ ने बताया कि अज्ञात महिला का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को मृत्यु की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई और बाद में काफी देर तक इंतजार किया जाता रहा कि कोई पहचान वाला पहुंचे लेकिन, महिला का कोई परिजन नही पहुँच पाए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!