कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित होंगे पर्यावरण संरक्षक विपिन कुमार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़,राजपुर | आशा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक सह राजपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में कार्यरत शिक्षक विपिन कुमार को ख्वाब फाउंडेशन ने कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 के लिए चयन किया है। 27 जुलाई को पटना के विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित कलाम युवा नेतृत्व सम्मेलन में सम्मानित किया जायेगा। ख्वाब फाउंडेशन के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने पत्र देकर अवगत कराया है।

विदित हो कि पिछले कई वर्षों से विपिन कुमार पर्यावरण संरक्षण में लगे हुए हैं। जिनके प्रयास से अब तक पूरे राज्य भर में विभिन्न जिलों में इनसे जुड़े पर्यावरण प्रेमियों ने हजारों पेड़ लगाया है। समय समय पर बक्सर जिले भर में नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठी व वेबीनार के माध्यम से समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों के सहयोग से तालाब पोखरा को बचाने का भी अभियान चलाया है।
फिलहाल सरकार के तरफ से चलाये जा रहे जल जीवन हरियाली अभियान में भी एक सार्थक पहल बना है। इनके प्रयास से क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। लोग किसी भी घर में होने वाले शुभ कार्य के अवसर पर एवं श्राद्ध के मौके पर पौधारोपण कर रहे हैं. इन्हीं के बदौलत आज तिलक जैसे समारोह के अवसर पर भी अतिथियों को पौधा भेंटकर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है, जिनके चयन पर शिक्षक नेता डॉ सुरेंद्र सिंह, शिक्षक सिकंदर सिंह, अशोक कुमार के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दिया है।


