स्वच्छता, सौंदर्यीकरण व विकास योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया बैठक

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे संसदीय क्षेत्र अंतर्गत उत्तरप्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता के निधन के बाद मंगलवार को उनके पैतृक गांव छोटका राजपुर पहुँच, स्व. विंध्याचल सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वे नेकदिल इंसान थे। हाल ही में विंध्याचल सिंह का निधन लखनऊ में हो गया था। वे करीब 90 साल के थे।

ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

इसके पहले केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वरधाम मंदिर में पूजा अर्चना की। सभी के लिए मंगलकामना की। इसके उपरांत परिसर व आसपास की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण व विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। तालाब के पानी की स्वच्छता को लेकर एक वृहद कार्ययोजना बनाने को अधिकारियों को निर्देशित किया। सावन मास में सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाएं की चाक-चौबंद व्यवस्था करने को निर्देशित किया। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या श्रद्धालु आते हैं

कमरे व शौचालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा

इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने संस्कृत मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर का भ्रमण किया। सांसद निधि से दो कमरे व शौचालय का निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया। वहाँ उपस्थित लोगों के साथ पंचवटी का पौधा लगाया। सभी से नियमित रुप से पौधारोपण करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सावन पूर्णिमा तक प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया है।

उन्होंने यह संकल्प आषाढ़ पूर्णिमा को लिया था। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि लोग इस भाव से पौधारोपण करें कि वे पौधा नहीं जीवन रोप रहे हैं। आजकल का मौसम पौधारोपण के लिए अनुकूल है। ऐसे में बड़ी संख्या में पौधा लगाएं व उसे बचाएं भी, वृक्ष नई पीढ़ी के लिए अनमोल उपहार होगा। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री चौबे डुमरांव पहुंच 1974 आंदोलन के साथी रहे शेरे दिल राम जी यादव के परिजनों से मिले। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में श्री यादव का निधन हो गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!