जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन किया जाना है। इस उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह गायन, लोकगीत एकल, लोक गाथा, लघु नाटक (वन एक्ट प्ले), शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय वाद-वादन (एकल), हरमोनियम (सुगम), शास्त्रीय नृत्य (चित्रकला, मूर्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र), (आशु प्रस्तुति एक्स टेम्पोर) आदि विधाओं में प्रतियोगिता होता है। जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभागी शामिल होंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 6 दिसंबर 2022 को नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जाएगा|

buxar ads bed

जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा दीप प्रज्वलन का समय 11:00 बजे पूर्वाहन से 11:10 बजे पूर्वाहन तक निर्धारित किया गया है। स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गान 11:10 बजे पूर्वाहन से 11:20 बजे पूर्वाहन तक निर्धारित किया गया है। अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा स्वागत भाषण 11:20 बजे पूर्वाहन से 11:35 बजे पूर्वाहन तक निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा उद्गार 11:35 बजे पूर्वाहन से 11:50 बजे पूर्वाहन तक निर्धारित किया गया है। चयनित प्रतिभागियों द्वारा विधावार चयनित प्रतिभागियों का कार्यक्रम 12:00 बजे पूर्वाहन से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों एवं संबंधित कला संस्थानों को अपने स्तर से सृजित करेंगे।जिला खेल पदाधिकारी बक्सर नजारत उप समाहर्ता बक्सर से समन्वय स्थापित कर मंच पर लाइट, साउंड सिस्टम, फ्लैक्स बैनर, गेट बैनर तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्णायक मंडल हेतु विधावार चयनित शिक्षक रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!