मुंडन संस्कार को ले उमड़ी भीड़, संस्कार गीतों से गुलजार हुआ घाट
बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- सोमवार को बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए शहर का रामरेखाघाट पर जन सैलाब उमड़ गया। इस रस्म अदायगी को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ से गंगा घाट पट गया था। जिससे घाट पर आने-जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। किला मैदान से लेकर रामरेखा घाट तक पूरा जाम का सामना करना पड़ा। ऑटो और गाड़ी की भीड़ अलग ही थी।

मुंडन संस्कार में आई महिलाओं द्वारा संस्कार गीतों के बीच विधि-विधान से मुंडन की रस्म की गई। गाजे-बाजे के बीच घाट पर परंपरागत तरीके से बच्चों के बाल मुंडन किए गए तथा गंगा स्नान कराए गए। इसके बाद पुरोहतों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा मइया की पूजा कराकर बच्चों को संस्कारित किया गया। महिलाओं के पारंपरिक गीतों व गाजे-बाजे की आवाज से पूरा घाट गुलजार रहा।
Advertisement


