फांसी लगाकर युवक ने कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | आद्यौगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बिहार सिपाही भर्ती में परिणाम की लिस्ट में उसका नाम नही था। इससे वह अवसाद में चला गया और शुक्रवार की शाम घर के अंदर पंखे से लटक मौत को गले लगा लिया।

buxar ads

घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और युवक को पंखे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

मिली जानकारी के अनुसार आद्यौगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव निवासी जयप्रकाश कुशवाहा के पुत्र बिट्टू कुमार उर्फ अशोक ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था और अपना रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि शुक्रवार को रिजेल्ट आया लेकिन उसका नाम रिजेल्ट में नही होने से वह डिप्रेशन में चला गया। जिसके बाद ऐसा कदम उठाया है|

इस संबंध में आद्यौगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि मृतक के परिजनों से अब तक जो जानकारियां मिली है।उससे प्रथम दृष्टया सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने से सदमे में आकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस घटना के हरेक बिंदु पर जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!