भूमि विवाद में चली गोली, एक घायल, वीडियो वायरल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | डुमरांव थाना क्षेत्र के मुंगासी गांव में दो पक्षो में मारपीट गोलीबारी में एक युवक को गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। लेकिन वहां से भी स्थिति बिगड़ते देख पटना PMCH के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान घायल पक्ष के द्वारा इस मारपीट में गोली चलाने का वीडियो भी बना लिया गया। जिसमें साफ देखा जा रहा है की दरवाजे के पास खड़े युवक को गोली चलाने के बाद अफरा तफरी मच जाती है।

मिली जनकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के मुंगासी गांव में दो पाटीदारों में रास्ते का विवाद चल रहा है। एक पक्ष द्वारा रास्ते मे बांस रख रास्ते को अवरूद्व किया गया है। जिस रास्ते से बाइक लेकर नंदू कुमार गुजर रहे रास्ते मे रखे बांस को लेकर नंदू कुमार सिंह और प्रमोद कुमार सिंह और कृष्णा सिंह आपस मे भीड़ गये।जिसमे प्रमोद कुमार सिंह और कृष्णा सिंह द्वारा गोली चला दी गई । जिसका वीडियो भी सामने आया है। गोली नंद कुमार उर्फ लव कुमार (28 वर्षीय), पिता- ललन सिंह के पैर में लग गई। नंदू कुमार के बड़े भाई द्वारा बताया गया कि इसके पहले भी इनलोगो द्वारा पेट मे भाला मारा गया था। FIR भी किया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा इसमें कोई करवाई नही करने का नतीजा है। जिसके कारण यह दोबारा इन लोगो द्वारा गोली चलाने का दुःसाहस किया गया।

फिलहाल,घायल का इलाज चल रहा है। हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वही डुमराँव थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम द्वारा बताया गया कि सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दो भाइयों में भूमि विवाद का मामला है। इसमें पुलिस आगे की करवाई में लगी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!