पैसे के लेनदेन में चली ईंट-पत्थर और लाठियां, कई घायल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ |मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में पैसे के लेनदेन में गाली-गलौज होने के पाद ईंट-पत्थर और लाठियां चली। इस दौरान किसी का सिर फट गया तो किसी की बांह की हड्डी टूट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पक्ष के लोगों का चौसा पीएचसी ले जाया गया।

बनारपुर निवासी सुख सागर राम और सुनील राम में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पैसे नहीं देने पर सुनील राम पक्ष ने सुख सागर राम के लड़के का मोबाइल छीन लिया और विवाद दोनों तरफ से बढ़ता चला गया। सुख सागर राम के घायल बेटे अरुण कुमार ने कहा कि सुनील राम और संदीप राम उर्फ मक्का जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से यूपी राम, सुख सागर, विद्यासागर राम अरुण कुमार, विवेक कुमार, गुलाजर घयाल हैं।

वहीं, सुनील राम के पक्ष से घायल युवती गायत्री कुमारी ने कहा कि बुधवार की देर शाम जब हमलोग घर में खाना खा रहे थे तो अचानक 20-25 की संख्या में लोग हमारे दरवाजे पर पहुंच गये और ईं-पत्थर चलाने लगे। इनके पक्ष से सरित कुमार, जगदीश राम, बिन्दा देवी, प्रकाश राम और सुरेश राम हैं दोनों पक्षों का इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि बनारापुर गांव में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची हुई थी। दोनों पक्षों का इलाज चल रहा है। अभी किसी के तरफ आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!