लोगों से भरी नाव दो भाग में टूटी, एक महिला की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- जिला में सुबह से ही मुंडन संस्कार के लिए कई घाटों पर लोगों की भीड़ जमा होने शुरू हो गई। वही, जाम की स्थिति ना हो पुलिस भी कमर कस तैयार दिखी। लेकिन एक हादसा से महिला की मौत हो गई।

ads buxar

बताया जा रहा है कि लोगों से भरी एक नाव दो भागों में फट गई जिससे कि नाव में सवार तकरीबन सात लोग गंगा में जा गिरे। हादसा गंगा नदी में अहिरौली घाट व यूपी के भरौली गंगा घाट के बीच हुआ है। नाव टूटने के कारण नाव पर सवार एक महिला की मौत हो गई है जबकि, एक अन्य को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और इलाजरत महिला तथा उनके परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव से कुछ लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे थे। साथ अन्य उनके कुछ रिश्तेदार भी थे। बक्सर के अहिरौली गंगा घाट से वे लोग परंपरा के मुताबिक गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक नाव पर सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के भरौली घाट से कुछ दूर पहले ही छोटी नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गई। जिससे रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी यमुना सिंह की पत्नी धनराजो देवी (50 वर्ष) मौत हो गई। वहीं, राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव निवासी राम सूरत सिंह की पत्नी बुटनी देवी (70 वर्ष) गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!