बिस्मिल्ला खां महोत्सव का आयोजन कल, गीतों से झुमायेगी कल्पना पटवारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- डुमरांव राज हाई स्कूल के मैदान में बिस्मिल्लाह खां महोत्सव मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा बक्सर के विख्यात शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन के अनुसार हाई स्कूल मैदान में शाम 4 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

इसका आयोजन कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रुप से किया है। कार्यक्रम में मशहूर लोकगीत गायक कल्पना पटवारी,गोलू राजा भोजपुरी गायक सम्राट भरत शर्मा, लोक नृत्य शांति कला केंद्र, शहनाई वादक अफाक हैदर खान (पौत्र उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ) तथा राजन सिजुआर अपनी प्रस्तुती देगे और अपने संगीत से मौजूद अतिथियों व दर्शकों को आनंदित करेंगे।

2001 में किया गया था देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित

बता दे कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म बक्सर जिले के डुमरांव में 21 मार्च 1916 को हुआ था। उनके बचपन का नाम कमरुदि्दन था। वे आगे चलकर देश के मशहूर शहनाईवादक के रुप में विख्यात हुए। लोग उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम से जानने लगे। साल 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने समय में भारत रत्‍न, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, इत्यादि कई सम्मान अपने नाम किए हैं। 21 अगस्त 2006 को वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!