बबुआ बच के : अश्लील गीत गाने वाले गायक की हुई गिरफ्तारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | अश्लील गीत गाना एक गायक को महंगा पड़ गया| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी| वही उसके मोबाईल फोन से गया हुआ गाना का आडियो और वीडियो मिला है| जिसके बाद मोबाईल को भी पुलिस जब्त कर ली|

गिरफ्तार भोजपुरी गायक अहमद रजा सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का निवासी है| बताया जा रहा है की उसने भोजपुरी की एक गायिका पर अश्लील गीत गाया है| जिस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई तथा उसे गिरफ्तार कर जेल दिया|
बता दें कि हाल ही में डीएम अमन समीर ने भी होली में अश्लील गीत नहीं गाने का फरमान जारी किया था और बताया था कि अश्लील गीत गाने वालों को जेल भेजा जाएगा| बावजूद उक्त गायक द्वारा इस निर्देश को दरकिनार कर गायिका पर अश्लील गीत गाया गया|
वही करवाई के बाद लोगों में प्रसन्नता है| लोगों को कहना है की इस तरह की करवाई बहुत जरूरी है| तभी अपना समाज और अपनी भाषा स्वच्छ और सुंदर हो सकता है|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!