अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस: 5 और फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| बक्सर जिले के बहुचर्चित अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर पांच फरार आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। प्रशासन ने इसके लिए बुलडोजर और मजदूरों की टीम तैयार रखी है, जो किसी भी वक्त गांव पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर सकती है।

फरार चल रहे वीरेंद्र कुमार सिंह (पिता – जगनारायण सिंह),विकास कुमार (पिता – महेंद्र सिंह),शिवम कुमार (पिता – महेंद्र सिंह),उमेश यादव (पिता – लक्ष्मण सिंह) एवं संदीप कुमार (पिता – वीरेंद्र सिंह) कोर्ट ने इन सभी को भारतीय राष्ट्रीय राइफल्स अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आपराधिक मामले में वांछित माना है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद जब आरोपी नहीं मिले, तो न्यायालय ने उन्हें फरार घोषित कर दिया और संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे दिया।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कुर्की की प्रक्रिया सरकारी भूमि को छोड़कर आरोपियों की निजी संपत्ति पर लागू होगी। बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराए जा सकते हैं और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

बता दें कि 24 मई को अहियापुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर कांड ने जिले को झकझोर कर रख दिया था। तीन लोगों की मौके पर ही हत्या कर दी गई थी, जबकि दो अन्य – पूजन सिंह और मंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अब भी इलाजरत हैं।

घटना के बाद पुलिस ने 19 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अब तक इस केस में करीब एक दर्जन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए गए थे। लेकिन जब आरोपियों ने कोर्ट या थाना में आत्मसमर्पण नहीं किया, तो न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की का आदेश दे दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!