राज्यसभा सांसद को निलंबित करने के लिए आप ने दिया धरना

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | शुक्रवार को कमलदह पोखरा, स्टेशन रोड, बक्सर में धरना स्थल पर “बढ़ती महंगाई के खिलाफ तथा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को निलंबित करने के खिलाफ” धरना का आयोजन निर्धारित किया गया है।

धरना स्थल पर जिला प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ‘राहुल राज’ ने कहा की सरकार के पास कीमतें बढ़ाने के हर तर्क मौजूद हैं, मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है। महंगाई ने (खासकर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने) गरीब आदमी तो क्या, मध्यवर्ग के आदमी तक का जीना मुहाल कर दिया है, मगर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है।

महंगाई को कम करने के लिए उपयोगी राष्ट्र नीति की जरूरत है। जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है उस तरीके से महंगाई को रोकना बहुत ही जरूरी है नहीं तो हमारी आजादी को दुबारा से खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि महंगाई बढ़ने के पीछे वैसे तो कई जायज वजह है, जिनमे से एक वजह भ्रष्टाचार को भी माना गया है।सेना से सेवानिवृत्त हुए धर्मराज यादव ने कहा की महंगाई का ऐसा असर होता है कि पॉकेट में पैसों का बोझ बढ़ता जाता है और थैले में सामान कम होता जाता है। यदि खरीददार की क्रय शक्ति घट जाय तो महंगाई बढ़ जाती है। इसके बढ़ने से रुपयों का अवमूल्यन हो जाता है। यह एक विश्वव्यापी समस्या है लेकिन भारत में तो यह एक गंभीर समस्या है।

धरना में पूर्व महिला ज़िलाध्यक्ष रश्मि चौबे, हेम लता , सुमन कुमारी, नेहा सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुभम उपाध्याय, कैप्टेन धर्मराज यादव, अशोक राम, सुनील राय, गोविंद यादव, रवि यादव, दीपक सिंह, धन जी तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!