राजद नेता हत्याकांड में शामिल 4 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| बीते 26 मई 2026 को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चौसा पावर प्लांट के समीप राजद नेता अर्जुन यादव गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कुल 08 नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुफस्सिल थाना प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक, बक्सर के आदेशानुसार इस हत्याकांड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा दिनांक 01.06.2025 को घटना में संलिप्त दो अभियुक्त तुफानी कुमार गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता सा० जयपुर थाना ईटाढ़ी जिला बक्सर एवं एक विधि विरूद्ध बालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था तथा अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में दिनांक 19.06.2025 को आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त एवं तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के दौरान सभी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति में मनोरंजन कु० पाण्डेय उर्फ राजा पाण्डेय बनारपुर, बीरू उपाध्याय उर्फ अजय कु० उपाध्याय शुक्रवलिया थाना ईटाढी, अभिषेक कु० राय उर्फ मोलु इटवा कपरिया थाना राजपुर और गोलु उपाध्याय उर्फ देव उपाध्याय शुक्रवलिया थाना ईटाढ़ी जिला बक्सर को गिरफ्तार किया गया है। साथ घटना में प्रयुक्त मोबाईल भी बरामद किया गया है।



