बक्सर के युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या

बक्सर अप टू डेट न्यूज़| बक्सर के युवक की दिल्ली में अपने घर के समीप चाकू से गोदकर सोमवार की शाम हत्या कर दी गई थी। जिसका शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

bed buxar
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत सिकरौल थाना क्षेत्र के दीवान के बड़का गांव निवासी जंग बहादुर चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र भरत चौधरी दिल्ली में लगभग 15 वर्षो से कार्य करता था। वर्तमान में लगभग दो तीन साल पहले वो खुद की कंपनी आरंभ कर लिया था और अपने भाई और साथ में लगभग आधा दर्जन मजदूरों के साथ जूता सिलाई की फैक्ट्री चलाता था।

जो सोमवार की शाम फैक्ट्री से अपने आवास लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके धंधे के पार्लर में अपना फैक्ट्री चला रहे एक बिहार के युवक ने ही साथ में सिगरेट मिल सिगरेट पी रहे थे और घर के समीप।पहुंच गए थे तभी उसपर वार कर दिया। और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसका सीसी टीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है। और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना दिल्ली के नागलोई थाना अंतर्गत कौमुदी नगर में घटित हुई जिसके बाद स्थानीय थाना द्वारा शव को कब्जे में लेकर सूचना परिजनों को दिया गया तत्पश्चात मंगलवार को परिजन रवाना हुए और गुरुवार की सुबह शव लेकर गांव पहुंचे जहां पूरे घर में कोहराम मच गया। वही शव को बक्सर शमशान में अंतिम संस्कार किया गया। भरत चार भाईयो में तीसरे स्थान पर था और पिता जी एक साधारण किसान है। वही इसके दिल्ली में जाकर कार्य करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!