धारा प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बक्सर अप टू डेट न्यूज़, राजपुर । शुक्रवार कि सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर में एक युवक की धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में सन्नाटा छा गया।
![ads buxar](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/03/photo_2022-03-14_18-51-54.jpg)
मिली जनकारी के अनुसार राजपुर निवासी 25 वर्षीय जीतन राम का पुत्र पिंटू राम अपने मकान की छत पर कंडी रख रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजर रहे धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही वह जख्मी हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे तत्काल ईलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया।जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)