महिला की गोली मारकर हत्या, देवर घर से फरार

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सिकरौल थाना क्षेत्र के रैका पाण्डेयपुर गांव में एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। गोली मारने का आरोप महिला के दो देवरों पर लगा है। घटना के बाद से ही दोनों फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

मृत महिला एक सप्ताह पहले बेल पर जेल से घर आई थी। उसे साल भर पहले अप्रैल 2023 में अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस घटना के बाद चार बेटी और एक बेटे के सिर से पिता के बाद अब मां का साया भी उठ गया है।

बुधवार की सुबह महिला ममता पांडेय (40 वर्ष) का शव घर के पास खलिहान में मिला है। बताया गया कि सुबह घर से टहलते हुए खलिहान की तरफ गई थी। वहीं उसे दो गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। हत्या का आरोप उसके दो देवरों पर लग रहा है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। वहीं इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

बता दें कि मृतका ममता पांडेय के पति अक्षय पांडेय की हत्या 28 अप्रैल को धारदार हथियार से मारकर कर दी गई थी। ममता पर अपने प्रेमी जितेंद्र दुबे के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए थे। पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। आशंका जताई जा रही है कि भाई की हत्या का बदला भाभी को गोली मारकर लिया गया है। हालंकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध में जब डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी से बात की गई तो उन्होंने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे मामला जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। हत्या जिसने भी किया है उसे बहुत जल्द पकड़ा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!