बधार में मिली बेहोशी हालत में महिला, चल रहा ईलाज

बक्सर अप टू डेट न्यूज़|डुमरांव :- शुक्रवार की सुबह अचेतावस्था में एक अधेड़ महिला की मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि अचेतावस्था रहने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई। महिला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोंवा गांव के बधार में मिकी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहा प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है।

ads buxar

जानकारी के अनुसार महिला सोंवा गांव से पुर्व दिशा की ओर बधार में बेहोशी की हालत में मिली। जब लोगों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुच कर महिला को अस्पताल पहुंचाया। वही, महिला की पहचान में जुट गई।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला के पास ऐसा कोई पहचान नहीं मिला है जिससे उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि महिला की तस्वीर को आसपास के थानों में भेज पहचान के लिए सहयोग मांगा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!