सांप काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक कराने के चक्कर में चली गई जान

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढी गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन पहले उसे झाड़-फूंक करने वालों के यहां लेकर दौड़ रहे थे। धीरे-धीरे उसकी सेहत खराब होती गई। इसके बाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। महिला की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

buxar ads

मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी 28 वर्ष पति पंकज राजभर आने वाले तीज पर्व को लेकर घर आंगन की सफाई कर रही थी।सफाई करते -करते घर मे रखें बक्से के नीचे जैसे ही हाथ लागया, वैसे ही सांप ने डंस लिया। इसके बाद महिला जोर से चिल्लाई। इसके आवाज पर परिजन महिला के पास पहुंचे तो महिला ने कहा कि सांप काट लिया है। इसे आनन फानन में झाड़फूंक करने वाले यूपी के गहमर लेकर गए।हालांकि महिला की तबियत बिगड़ती ही जा रही थी।तभी किसी के सलाह पर हास्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन काफी देर हो गया था,महिला की मौत हो गई।ads buxar

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!