टेंपो पर गिरी पेड़ की टहनी, महिला की मौत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | कोरानसराय थाना के मुंगाव गांव के पास चलते टेंपो के ऊपर एक पेड़ की टहनी गिर गई। इसके गिरने से ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को स्थानीय लोगों ने डायल 112 की मदद से डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला नावानगर से डुमरांव सफाखाना रोड स्थित अपने बहन से मिलने आ रही थी। टेंपो चालक और उसकी पत्नी सहित कुल तीन यात्री का अभी इलाज जारी है। रविवार की दोपहर एनएच-120 की यह घटना है।

नावानगर थाना क्षेत्र के आथर गांव निवासी बिरेन्द्र सिंह की 46 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी अपने घर से डुमरांव के साफाखाना रोड स्थित अपनी छोटी बहन ललिता देवी पति जगतधारी सिंह से मिलने टेंपो में सवार होकर आ रही थी। वह जैसे ही मोड़ के पास पहुंची कि सड़क किनारे लगा विशाल आम के पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई।

कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुंगाव मोड़ के पास पेड़ गिरने से एक महिला यात्री की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मृतका की दो बेटी और दो बेटे है। बड़ा बेटा आर्मी में नौकरी करता है। मां की मौत की सूचना मिलते ही वह अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर गांव के लिए चल पड़ा है। जबकि पति, छोटा बेटा और दोनों बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!