जंगली सुअर ने किया किसानों पर हमला, तीन की हालत गंभीर
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | सिमरी में जंगली सुअर के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। अभी तक जगंली सुअर ने आधा दर्जन किसानों को जख्मी कर चुका है। सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। इनमें संजय राम, बच्चन यादव तथा संतोष राम शामिल हैं। किसानों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों की सहायता के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वन विभाग और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।
![buxar ads bed](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-29-at-4.13.44-PM.jpeg)
जानकारी के अनुसार सुबह में किसान गांव के पूरब व दक्षिण कोन के बधार में खेती का काम निपटा रहे थे। इसी दौरान एक जंगली सुअर अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी बलदाउ पांडेय ने बताया कि सुअर ने सबसे पहले संजय राम पर हमला किया।
Advertisement
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)