सैलानियों को लेकर बक्सर पहुंचा विलास क्रूज, दार्शनिक स्थलों का कराया गया भ्रमण

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | विदेशी सैलानियों को लेकर चली रिवर क्रूज विलास शनिवार की सुबह बक्सर रामरेखा घाट पहुँची। हालांकि रिवर क्रूज विलास शुक्रवार की शाम ही जिला में प्रवेश कर गई थी। यह कोलकाता से चलकर प्रयागराज पहुचेगी। बक्सर पहुंचने के बाद सैलानियों का भव्य स्वागत किया गया।
बताया जा रहा है कि कोलकाता के जलपाईगुड़ी से पटना, बक्सर होते हुए बनारस और प्रयागराज जाने वाली इस रिवर क्रूज का ठहराव बक्सर के रामरेखा घाट पर हुआ। सैलानियों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बक्सर में क्रूज दो घंटे तक रुकेगी। इस दौरान सैलानियों को कड़ी सुरक्षा के बीच श्री राम से जुड़े दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही सन 1764 में हुई लड़ाई के मैदान का भी भ्रमण सैलानियों को कराया जाएगा।
बक्सर में भ्रमण के बाद सैलानियों को ले जा रहा क्रूज 12 जनवरी को बनारस पहुंचेगा फिर 13 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी रिवर क्रूज को गंगा विलास का नामकरण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर आगे प्रस्थान के रवाना करेंगे। इस दौरान लौटते समय गंगा विलास क्रूज 15 जनवरी को पुनः बक्सर रुकेगी।




