मोची चंदन ने पिलाया दूध तो केंद्रीय मंत्री ने तोड़ दी मौन व्रत

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर के अंबेडकर चौक पर पिछले 24 घंटे से रखे मौन व्रत और उपवास को शनिवार को तोड़ा। जूता सिलने का काम करने वाले मोची चंदन राम ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को दूध पिला कर उनका उपवास और मौन व्रत तोड़वाया।

इसके पश्चात उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बक्सर में किसानों पर दर्ज एफआईआर हर हाल में रद्द होना चाहिए। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बिहार के हर जिले में जाकर अनशन एवं मौन व्रत रखूंगा।

जनता बिहार की भ्रष्ट राजद, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। बिहार में कैसी सरकार है, जिसका एक मंत्री श्रीरामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ को अपमानित करता है, बिहार सरकार उस पर चुप बैठी हुई है। करोड़ों सनातनियों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। बिहार में किसान नौजवान महिलाएं व्यापारी सभी बेहाल है। नीतीश कुमार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। समाधान की वजह पिकनिक में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री सत्ता सुख में डूबे हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!