ट्रैक पर युवक का फिसला पैर, हाथ की हड्डियां हुई चूर-चूर
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/07/1689393556666.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | दानापुर पंडित दीनदयाल रेल खण्ड के चौसा स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम द्वारा युवक को चौसा PHC में भर्ती कराया गया।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। युवक का एक बांह पूरी तरह से खराब हो चुका है।
घटना चौसा स्टेशन से पश्चिम दिशा की तरफ की है। घायल न्यायीपुर गांव का 19 वर्षीय नारायण राम ट्रैक के पास शौच करने गया था। शौच करने के बाद वापस लौट रहा था। पीछे से ट्रेन भी गुजर रही थी। बारिश होने के कारण उसका पैर फिसल गया और उसकी एक बांह ट्रेन की चपेट में आ गई। दाहिने हाथ की हड्डियां चूर चूर हो गई है। मांस पेशियों के चिथड़े उड़ गए हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने
112 के प्रभारी विद्यानंद उपाध्याय द्वारा बताया गया कि लापरवाही के कारण युवक को अपनी एक हाथ गवानी पड़ी है। हालांकि सूचना जब मिली तो हमारी टीम स्टेशन के पास ही थी। बिना देरी किए युवक को समय से उपचार के लिए भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)