केंद्रीय मंत्री के समर्थकों ने कर दी पिटाई, आक्रोशित भाजपा नेताओ ने फूंक दी पुतला
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-26-at-16.51.01.jpg)
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | बीते दिन भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता कमल नयन पांडेय ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से जब अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर बात करने की कोशिश कर रहे थे। तभी अश्विनी चौबे के कुछ समर्थक ने कमल नयन पर हमला कर दिए। जिससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को नगर के स्टेशन रोड में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी किया|
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Image-2023-02-23-at-3.25.53-PM-1024x1024.jpeg)
इस दौरान कमल नयन ने बताया कि हमारे साथ मारपीट करनेवाला व्यक्ति अश्विनी चौबे का प्रतिनिधि है जिसका नाम नितिन मुकेश और दीपक सिंह है इन दोनो ने मिलकर हमको धक्का मारकर और पिटाई कर दी| इसके बाद धक्का देते हुए बैठक से बाहर कर दिया। आगे कहा की केंदीय मंत्री को घमंड हो गया है| आगामी 2024 में अश्विनी चौबे का विदाई तय है।
वही भाजपा नेता मिथिलेश पांडेय ने कहा है कि बक्सर ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है और अश्विनी चौबे के चम्मचो द्वारा एक ब्राह्मण की पिटाई बर्दास्त नही की जाएगी। पुतला दहन के दौरान सिकंदर सिंह, प्रमोद पांडेय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2023/12/153-1024x1024.jpg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2020-07-12-at-9.37.18-AM-1024x440.jpeg)
![](https://buxaruptodate.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-08-30-at-12.41.50-PM.jpeg)