सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, 5 पुलिसकर्मी घायल

बक्सर अप टू डेट न्यूज़ | कोरानसराय थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस की गाड़ी सोन नहर में पलटी गई। घटना मठिला कोरानसराय मार्ग पर सनकी पुल के पास की है। जब क्षेत्र में भ्रमण कर रहे केंद्रीय राज्यमंत्री सह सांसद अश्विनी कुमार चौबे का काफिला पटना जा रहा था।

सांसद के काफिले को स्कॉट करने के लिए पुलिस जवानों को लगाया गया था। जैसे ही स्कॉट पार्टी सनकी पुल के पास पहुंची वहां सड़क संर्कीण होने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया।जिसके कारण पुलिस की गाड़ी नहर में जा गिरी।दुर्घटना में महिला सिपाही समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी।

आननफानन में मामले की जानकारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया। घायल सिपाहियों में कनिष्का तिवारी, शुभम कुमार, मृतुंजय कुमार, राकेश कुमार व मोहमद अंसार शामिल हैं. जिनमें कनिष्का व शुभम को गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चिकित्सक सुमित सौरभ ने बताया कि घटना में दोनों सिपाहियों को सीने में चोट लगी है। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर है। मामले में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गाड़ी कतार में जा रही थी। उसी में स्थानीय थाने की गाड़ी आगे आगे चल रही थी। सनकी पुलिया से पहले सड़क में बने गढ्ढे में अचानक पड़ी और गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में दाहिने साइड जा गिरी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!